36.1 C
Noida
Sunday, June 7, 2026

Download App

यूपी में 16 अगस्त से खोले जाएंगे 50 फीसदी क्षमता के साथ 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, दिशा निर्देश जारी

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों पर लगाम लगती दिख रही है। ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार ने 16 अगस्त से स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। बता दें कि सोमवार को जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट स्कूल 16 अगस्त से 50% क्षमता के साथ खुलेंगे और 1 सितंबर से कॉलेज एवं विश्वविद्यालय खुल जाएंगे। वहीं कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में 5 अगस्त से छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि आज से देश के कई राज्यों में स्कूल खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इस फैसले को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ लिया गया है। ऐसे में यूपी में अब इंटरमीडिएट स्कूल खोले जा सकेंगे लेकिन इस अनुमति के साथ स्कूल प्रशासन को कोविड नियमों का पालन जरूर करने का कहा गया है।

Advt.

इसके अलावा योगी सरकार ने कॉलेज और विश्वविद्यालयों को दोबारा खोलने को लेकर जो निर्देश जारी किए हैं उसके मुताबिक, प्रदेश में 1 सितंबर से कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को भी खोला जाएगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिन छात्रों को प्रोमोट किया गया है उनके प्रवेश की प्रक्रिया को भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी।

Advt.

स्कूल दोबारा खुले तो जा रहे हैं लेकिन इसके साथ जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि छात्रों को मास्क पहनना आवश्यक होगा। छात्रों के स्कूलों में प्रवेश से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग जरुरी होगी। वहीं छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा। इससे संबंधित जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूल आने के लिए छात्रों को अपने परिजनों की लिखित रजामंदी लेनी अनिवार्य होगी। ऐसा नहीं होने पर छात्रों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win