न्यूज़ डेस्क: बहुजन समाज पार्टी ने पहली बार तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं. पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करेंगे और मीडिया को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएंगे. नए प्रवक्ता डॉ. एम.एच. खान, धर्मवीर चौधरी और फैजान खान है. ये तीनों नेता मीडिया में पार्टी की बात रखेंगे.
अब तक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और महासचिव, राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा बयान जारी करते थे, जिसे किसी भी मुद्दे पर पार्टी का आधिकारिक रुख माना जाता था. आपको बता दें कि अन्य पार्टियों की तरह यूपी चुनाव को लेकर मायावती भी एक बार फिर से सक्रिय हैं और लगातार मीडिया में अपनी बातें रख रही हैं. इस बीच वे मोदी सरकार के साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोल रही हैं.






