देवास: बागली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोठड़ी तहसील सतवास के लगभग तीन दर्जन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की वादा खिलाफी, नेताओ द्वारा कार्यकर्ताओ की उपेक्षा, विधायक व् सांसद द्वारा की गई घोषणाओं के काम न होने से नाराज होकर बुधवार को खातेगांव के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल जी व् आर गोपाल पटेल (प्रदेश महमन्त्री प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षता व अकरम भाई(युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव), चम्पालाल पटेल (पूर्व सरपंच), उदित पटेल,राम सिंह मीणा ,दिलील कनेरिया( युवा नेता) गोरेलाल धरसिया,दीपक भार्गव, गेंदलाल धरसिया,चंदर सारादिया , शैतान धारसिया, किसंलाल राठौर, के विशेष आतिथ्य में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर यह संदेश दिया है प्रदेश व देश के आम नागरिक सरकार की किसान विरोधी कानून ,बेरोजगारी की समस्या ,कोरोना बीमारी के वक्त चिकित्सा व्यवस्था की कमी के साथ ही ग्राम कोठडी से कोटडा के मध्य बन रहे पुल 5 वर्षो के बाद भी अधूरा ,हीतग्राही मुल्क योजना का लाभ आज भी पात्र लोगो को न मिलना , पेयजल समस्या जैसी कई मुद्दो पर ग्राम वासियो को नाराजगी का कारण बनी है ।कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से शैतान जी धरसिया, भागीरत मोरी, गेंदालाल जी धरसिया, गोरेलाल जी, गोपाल जी, दिलीप जी, परमल जी, देवालाल जी,राकेश जी, संतोष जी, चेतन जी, मोहन जी,वंशीलाल जी, रामोतर जी, संदीप जी, रामसिंह जी आनंद जी, चन्दर जी, सुनील जी, जितेंद्र मौजूद रहें।





