39 C
Noida
Saturday, June 27, 2026

Download App

कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत! कमलनाथ को बनाया जा सकता है पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष, प्रशांत किशोर भी संभाल सकते है अहम पद

न्यूज़ डेस्क: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में कुछ बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है. इसी के तहत बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamal Nath) को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और उन्हें कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है. गौरतलब है कि कमलनाथ गांधी परिवार के बेहद करीब माने जाते है और उन्होंने कई मौकों पर पार्टी को संकट से उबारा है.

Advt.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार सोनिया के आवास 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं. इस बीच, चर्चा है कि कांग्रेस संगठन में संभावित बदलाव में कमलनाथ को भी कोई महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है. जबकि सोनिया गांधी को कांग्रेस का स्थायी अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है.

कमलनाथ ने सोनिया से ऐसे समय मुलाकात की है जब पार्टी की पंजाब इकाई में कलह को दूर करने के लिए कवायद तेज हो गई है और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों पार्टी आलाकमान के साथ लंबी बैठक की. बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर को कांग्रेस में बड़ा पद ऑफर किया गया है. हालांकि अब कांग्रेस के ऑफर पर फैसला प्रशांत किशोर को करना है. फिलहाल उनकी प्रतिक्रिया क्या है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में बुरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनीं, लेकिन काफी माथापच्ची के बाद भी अभी तक कांग्रेस को स्थायी अध्यक्ष नहीं मिल सका है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win