24.2 C
Noida
Monday, March 24, 2025

Download App

पश्चिम बंगाल हिंसा के खिलाफ विले पार्ले भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी  ने पश्चिम बंगाल में चुनावों के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, दुष्कर्म, आगजनी और लूटपाट के विरोध में मुंबई के विलेपार्ले में भाजपा सांसद पूनम महाजन के निर्देशन व भाजपा आमदार पराग अलवानी व आमदार अमित साटम के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्तायों के द्वारा हिंसा का कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया कोविड-19 के कारण प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को देखते हुए यह प्रदर्शन छोटे-छोटे ग्रुपों में प्रदर्शन किया जिसमें सोशल दूरी और मास्क का ध्यान रखा गया ।धरना का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हिसा का नंगा नाच किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याएं की जा रही है। कई महिला कार्यकर्ताओं की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जिस राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला हो वहां पर ऐसे घिनौने अपराध के लिए टीएमसी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को खुली छूट देना शर्मनाक है। भाजपा वर्करों के घरों, दुकानों और दफ्तरों में लूटपाट मचा कर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। वहां का हिदू समाज इस समय टीएमसी के निशाने पर है। इसमें सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि छोटी-छोटी बातों पर देश को सिर पर उठाने वाले विपक्षी दलों ने इन घटनाओं पर चुप्पी साध रखी है। देश का बुद्धिजीवी वर्ग भी मूकदर्शक होकर तमाशा देख रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा आमदार पराग अलवाणी, भाजपा नगर सेविका सुनीता मेहता मुख्य रूप से मौजूद रही ।

सम्बंधित खबर

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...