37.1 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

चुनाव आयोग की नोटिस पर भड़की ममता बनर्जी, पूछा- पीएम मोदी को कितने नोटिस जारी किए?

न्यूज़ डेस्क- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Election 2021) को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हुई है। प्रदेश में 3 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। आगामी कुछ ही दिनों में 5 चरणों में 203 सीटों पर मतदान होने वाले हैं। प्रदेश की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिशों में लगी है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाने का दावा कर रही है। राज्य की सियासत में जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। कुछ मामलों पर चुनाव आयोग की ओर से एक्शन भी लिया जा रहा है। इसी बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल किया है कि चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभी तक कितने नोटिस जारी किए गए हैं?.

जानें क्या है मामला?
दरअसल, चुनाव आयोग (Election Commission) को बीजेपी प्रतिनिधिमंडल से शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 3 अप्रैल को हुगली के तारकेश्वर की चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मुस्लिम मतदाताओं से कहा कि वे अपना वोट अलग-अलग दलों में न बंटने दें। जिसके बाद चुनाव आयोग ने पाया है कि उनका भाषण जन प्रतिनिधित्व कानून और आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन करता है। आयोग ने इस मामले में नोटिस जारी कर ममता बनर्जी को 48 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा है।

ममता बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया
गुरुवार को डोमजूर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इस मामले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘यह मायने नहीं रखता है, चाहे मेरे खिलाफ 10 कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। मैं सभी को एकजुट होकर मतदान करने के लिए कह रही हूं, कोई विभाजन की बात नहीं की है। नरेंद्र मोदी के खिलाफ कितनी शिकायतें दर्ज हुई? वह हर दिन हिंदू-मुस्लिम करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उन लोगों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की हैं, जिन्होंने नंदीग्राम के मुसलमान को पाकिस्तानी कहा है? क्या उन्हें शर्म नहीं आई? वे मेरे खिलाफ कुछ नहीं कर सकते। मैं हिंदुओं, मुसलमानों, सिखों, ईसाइयों और आदिवासियों के साथ हूं।’

पश्चिम बंगाल में बेहतरीन रहा है TMC का रिकार्ड
बता दें, पश्चिम बंगाल में पिछले एक दशक से ममता बनर्जी का प्रभुत्व रहा है। पिछले 2 चुनावों से ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते आ रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2016 (West Bengal Election 2016) में TMC को 211 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, बंगाल चुनाव 2011 (West Bengal Election 2011) में टीएमसी ने 184 सीटों पर कब्जा जमाया था। दूसरी ओर TMC को टक्कर देने का दावा कर रही BJP साल 2016 में मात्र 3 सीटें ही जीत पाई थी। ऐसे में इस चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा, किसके हाथों में जाएगी सत्ता की चाभी, यह चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ ही 2 मई को पता चल जाएगा।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win