25.9 C
Noida
Thursday, July 9, 2026

Download App

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी, बताया कोवैक्सीन, कोविशील्ड का दूसरा टीका लेने के बाद कितने लोग हुए पॉजिटिव

न्यूज़ डेस्क: बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर ताजा हालात की जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना के मामले पिछले साल की लहर से अधिक प्रभावी हैं। आज की ताजा हालात ऐसे हैं, कि देश के 146 जिले ऐसे हैं जो सरकार के लिए चिंता का विषय हैं। इन 146 जिलों में कोविड पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप देखा जा रहा है। फिलहाल अभी जो सक्रिय मामले हैं, वो पिछले साल के एक्टिव के मुकाबले दो गुने हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, देश के 740 जिलों में से 146 जिलों में 15 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हैं और यही इस समय सरकार के लिए चिंता का विषय है। इसके अलावा मंत्रालय ने कहा कि, 274 जिलों में से 5 से 15 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है, 308 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम है।

PTI के मुताबिक केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन का दूसरी टीका लेने के बाद देश में 0.04 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि वहीं कोविशील्ड की दूसरी डोज के बाद जो लोग पॉजिटिव पाए गए उनकी की संख्या 0.03 फीसदी है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने जानकारी कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में हैं।

जानकारी सामने आई है कि, कोवैक्सीन को देश में 1.1 करोड़ लोगों ने लिया है, जिसमे पहली डोज लेने के बाद 4208 और दूसरी डोज लेने के बाद 695 लोग दोबारा पॉजिटिव हुए। वहीं 11.6 करोड़ लोगों को कोविशील्ड दिया गया। जिसकी पहली डोज लेने के बाद 17145 और दूसरी डोज लेने के बाद 5014 लोग पॉजिटिव हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा, “देश में हम कोरोना वायरस की दूसरी बड़ी लहर का सामना कर रहे हैं। पिछले साल पहली लहर देखी गई थी, उस दौरान सर्वाधिक 94 हजार मामले आते थे। लेकिन अब मामले दो लाख से अधिक आ रहे हैं। इससे निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। हम सबकी कोशिश है कि इस संकट से बाहर निकला जाय। जिस तरह से हमने पहली लहर में खुद को बाहर निकाला था। हालांकि भूषण ने राहत की खबर देते हुए कहा कि इस लहर एक आशा कि एक किरण दिखाई दे रही है कि मृत्यु दर में कमी आ रही है। 5 राज्य ऐसे हैं, जहां 1 लाख से ज्यादा केस हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win