27.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

कोरोना बैठक में केजरीवाल ने किया प्रोटोकॉल का उल्लंघन, तो पीएम मोदी ने लगाई फटकार!

न्यूज़ डेस्क: देशभर में इस वक्त वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। देश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दस सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री ने कोरोना से निपटने की रणनीति और ऑक्सीजन संकट पर बात की। वहीं प्रधानमंत्री के साथ बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, इस वक्त दिल्ली में ऑक्सीजन का बहुत बड़ा संकट चल रहा है। केंद्र सरकार का दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी आपका धन्यवाद करता हूं, इस बढ़े हुए कोटे को दिल्ली तक पहुंचाने में हमारी मदद करें।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन की कमी पर चिंता जताई और कहा कि मैं सीएम होते हुए भी कुछ नहीं कर पा रहा हूं। हमें 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन पिछले 24 घंटों में सिर्फ 350 टन ही ऑक्सीजन शुरू हो पाई है।

बैठक के दौरान दिल्ली के केजरीवाल ने पीएम मोदी से जो बातें कही हैं उन्हें टीवी चैनलों पर लाइव दिखाया गया है। जिसको लेकर अब आपत्ति जताई जा रही है। दरअसल सरकारी सूत्रों के अनुसार पहली बार प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों के बीच बैठकों की बातचीत को लाइव टीवी पर दिखाया गया है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के साथ जो बातें कही वे राजनीति से प्रेरित और जिम्मेदारी से भागने वाली थीं।

बैठक में केजरीवाल ने पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखी। बैठक में केजरीवाल ने जो कुछ कहा, उसका वीडियो सामने आ गया। इसे केजरीवाल द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार इस बैठक में पीएम मोदी ने केजरीवाल को फटकार भी लगाई। पीएम मोदी संग मीटिंग में केजरीवाल ने उनके आगे कुछ मांगें रखी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि ऑक्सीजन की कमी काफी ज्यादा है, सरकार को देश के ऑक्सीजन प्लांट को कंट्रोल में लेकर सेना को सौंप देना चाहिए ताकि सभी राज्यों को ऑक्सीजन तुरंत मिल पाए। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, दिल्ली में ऑक्सीजन से मरने की नौबत आ जाए तो केंद्र सरकार में फोन लगाकर किससे बात करूं? हम लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं। कठोर कदम नहीं उठाया तो दिल्ली में त्रासदी हो सकती है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win