39.9 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

महाराष्ट्र और पंजाब सहित इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक, तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

न्यूज़ डेस्क: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पांच राज्यों – महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोविड-19 के प्रतिदिन मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है. मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आये है. फरवरी के मध्य में कोविड-19 के मामले काफी कम हो गये थे लेकिन इसके बाद उपराचाराधीन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब साढ़े तीन महीने बाद चार लाख के पार पहुंच गई है.

Advt.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4.21 लाख हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘देश के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 73.64 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों- महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं.’’

कोविड-19 संक्रमण के प्रतिदिन मामलों में, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 35,952 मामले सामने आये, इसके बाद पंजाब में 2,661 और कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किये गये. मंत्रालय के अनुसार, देश में सामने आये नये मामलों में से 80 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात में दर्ज किये गये है.

दस राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में प्रतिदिन नये मामलों में वृद्धि दिखाई दी है. एक दिन में इस महामारी से 32,987 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद देश में कुल 1,12,64,637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण से 257 लोगों की मौत हुई है.

Advt.

मंत्रालय ने बताया कि देश में इस महामारी से हुई मौतों में से में से 78.6 प्रतिशत मौत के मामले छह राज्यों में दर्ज किये गये है. महाराष्ट्र में 111 और मरीजों तथा पंजाब में 43 मरीजों की मौत हुई है.

देश में 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है.

ये राज्य राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं.

शुक्रवार की सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 9,01,887 सत्रों में 5.5 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी जा चुकी है. इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी और 85,99,981 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मियों और 33,98,570 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win