30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

जनता कर्फ्यू का पहला बर्थडे, कोरोना ने आज ही के दिन पहली बार रोकी थी देश की रफ्तार

न्यूज़ डेस्क: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दस्तक के साथ ही पिछले साल आज के दिन यानी 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू (Janata Curfew) लगा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लोगों से अपील की थी कि सभी इस दिन घर पर रहें। कहा जाए तो इसी दिन से देश में कोरोना के कारण ‘बंदी’ शुरू हो गई थी। जनता कर्फ्यू को आज एक साल पूरे हो गए। आइए जानते हैं तब से अब तक हालात में क्या-क्या बदलाव हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा लागू कर्फ्यू को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम बताते हुए 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी से घर में रहने की अपील की थी। लोगों ने इसका पालन भी किया था। पीएम मोदी के आह्वान पर शाम साढ़े पांच बजे देश की जनता ने अपने घरों में थाली व घंटी बजाकर जनता कर्फ्यू का स्वागत किया था।

Advt.

एक साल बाद फिर बढ़ रहे मामले
पिछले साल 22 मार्च के बाद लगातार कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन की शुरुआत की थी। 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। एक साल बाद देश में फिर कोरोना का कहर देखा जा रहा है। अचानक से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक दिन में अब 40 हजार से ज्यादा नए केस लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो देश में पिछले तीन दिन में करीब सवा लाख नए केस सामने आए हैं।

लोगों की लापरवाही पड़ रही भारी
पिछले साल 25 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन करीब 75 दिनों तक चला था। आठ जून, 2020 को केंद्र सरकार ने अनलॉक प्रथम जारी किया। जिसके तहत आम जनता को कई तरह की छूट मिली थी। इसके बाद सरकार ने कई चरणों में देश को अनलॉक किया और जिंदगी को सामान्य करने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे थे।

समय के साथ लोगों ने कोविड-19 महामारी को गंभीरता से लेना बंद कर दिया। बाजारों व सार्वजनिक स्थलों के अलावा परिवहन के साधनों में भी कोविड से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग बिना मास्क के घुम रहे हैं। कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं।

Advt.

क्या फिर देश में लगेगा लॉकडाउन

एक दिन में 40 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले चिंता का विषय है। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि यह कोरोना की दूसरी लहर है, जो फिर से पूरे देश में फैल रही है। खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। देशभर में 40 हजार नए केस में सिर्प महाराष्ट्र के 30 हजार नए मामले हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमण के केस मुंबई से आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू के साथ ही एक दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। महाराष्ट्र और पंजाब के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाए जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर कोरोना के ऐसे ही नए मामले बढ़ते गए तो हो सकता है, राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार फिर से लॉकडाउन या जनता कर्फ्यू पर विचार करने को मजबूर हो जाए।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win