13.2 C
Noida
Saturday, January 25, 2025

Download App

गोरखपुर के राजही गॉंव में प्रिंस सिंह राजपूत का मनाया गया जन्मदिन

भोजपुरी सिनेमा में भोजपुरिया बाहुबली के रूप में पॉपुलर सिनेस्टार प्रिंस सिंह राजपूत का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, राजही गॉंव में मनाया गया। मेगास्टार व सांसद रवि किशन द्वारा गोंद लिया हुआ गॉंव राजही के ग्राम प्रधान व सम्माननीय व्यक्ति मुन्ना सिंह के आवास पर मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सांसद रवि किशन का प्रोटोकॉल देखने वाले प्रदीप  शुक्ला जी, ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह के बड़े भाई बृजेश सिंह गुड्डू सहित कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। साथ ही फिल्म जगत से अभिनेत्री रूपा सिंह, अभिनेता कृष्ण कुमार, जमाल खान,  फिल्म निर्माता मनप्रीत सिंह पाजी आदि मौजूद थे। सभी ने तहेदिल से उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। हर वर्ष वे अपना जन्मदिन मुंबई में मनाते थे, किन्तु इस बार गोरखपुर में ही बर्थडे सेलिब्रेट करने का उन्हें अवसर मिला।

प्रिंस सिंह राजपूत का मनाया गया जन्मदिन
गौरतलब है कि प्रिंस सिंह ने जन्मदिन की सुबह की शुरूआत कुसुमी जंगल स्थित बुढ़िया माई के मंदिर में माथा टेक कर व पूजा अर्चना करके किया। उन्होंने माता जी का दर्शन करने के बाद दान भी किया।  प्रिंस सिंह राजपूत गोरखपुर के राजही गॉंव एवं आस पास के क्षेत्रों में जल्दी अपनी फ़िल्म की शूटिंग भी करने वाले हैं। जिसके बारे में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी।

 
गौरतलब है कि प्रिंस सिंह राजपूत को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला उनके फ़ोन पर कॉल व मैसेज करने के अलावा सोशल साईट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर भी उनके फैंस व चाहने वालों द्वारा दिन रात जारी रहा। प्रिंस सिंह ने सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
विदित हो कि इस वर्ष प्रिंस सिंह राजपूत की आने वाली भोजपुरी फिल्में नरसिम्हा, ओमकारा, हरिओम, आईपीएस तेजस्वनी यादव, द ग्रेट ग्रेट भइया, राम कृष्ण बजरंगी, विदाई 2, हम यार हैं तुम्हारे, कुर्बानी आदि हैं।

सम्बंधित खबर

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....