27.7 C
Noida
Thursday, July 9, 2026

Download App

खेसारीलाल यादव की लिट्टी चोखा से प्रगति भट्ट की भोजपुरी सिनेमा में एंट्री

मॉडलिंग में अपने हुश्न का जलवा बिखेरने वाली हॉट अदाकारा प्रगति भट्ट अब भोजपुरी सिनेमा के रूपहले परदे पर अपनी अदा का जादू चलाने वाली हैं। बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनने वाली सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा के लिए प्रगति भट्ट को अनुबंधित किया गया है।  इस फिल्म के जरिये उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में खेसारीलाल यादव के साथ लांच किया जा रहा है। यह उनकी पहली फिल्म है। इसके पहले उन्होंने बतौर मॉडल मुकम्मल स्थान बना चुकी हैं। अब बतौर अभिनेत्री भी दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं। खेसारीलाल यादव के साथ उनकी केमेस्ट्री काफी इंटरटेनिंग होगी। फिल्‍म लिट्टी चोखा की शूटिंग इसी महीने सितंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय व पर्यटन स्थलों की जायेगी। बिहार व उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ती इस फिल्‍म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फिल्म सह निर्मात्री अनिता शर्मा व सह निर्माता पदम सिंह हैं। संगीतकार मधुकर आनंद, ओम झा हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी की मूल निवासी प्रगति भट्ट दिल्ली में रहकर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाया है। मगर भोजपुरी भाषी होने के नाते उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में कॅरियर बनाने के लिए भोजपुरी सिनेमा को चुना। चूंकि करोड़ों दिलों पर राज करने वाले खेसारीलाल यादव उनके फेवरिट हीरो हैं, इसीलिए जब उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने झट हाँ कह दी। प्रगति का कहना है कि यह फिल्म साईन करने का एक वजह यह भी है कि इस फिल्म का विषय लिट्टी चोखा होना। लिट्टी चोखा हमारे भोजपुरी समाज से जुड़ा हुआ एक शब्द ही नहीं बल्कि भोजपुरी संस्कृति को भी दर्शाता है। बिहार में आकर लिट्टी चोखा नहीं खाया तो क्या खाया। ऐसी ही है यह फिल्म भी, जिसे हर कोई पसंद करेगा। यह फिल्म दर्शकों में संदेश का संचार भी करेगी। प्रगति भट्ट यह भी कहती हैं कि लिट्टी चोखा मेरी फर्स्ट फिल्म है। इस फिल्म को लेकर मैं बहुत एक्साईटेड हूँ। इतने बड़े फिल्म निर्माता प्रदीप शर्मा जी की फिल्म में निर्देशक पराग पाटिल जी के निर्देशन में काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। आगे वे कहती हैं कि
खेसारीलाल यादव जी मेरे फेवरिट स्टार हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत ही खुशी की बात है, उनके साथ मेरी केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी।
गौरतलब है कि फिल्म लिट्टी चोखा के जरिये बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर किया जायेगा। इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी। क्योंकि लिट्टी चोखा शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। सामाजिक मुद्ददे पर आधारित इस फिल्म में मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, श्रुति राव, प्रीति सिंह, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडेय, प्रकाश जैस जैसे बड़े एक्टर भी होंगे।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win