34.2 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

गुलाब नबी के कांग्रेस से ‘आजाद’ होने पर बोले आनंद शर्मा, हम निरंतर हो रहे कमजोर, वे बहुत आहत हुए होंगे

न्यूज़ डेस्क: एक के बाद एक नेता ग्रैंड ओल्ड पार्टी ‘कांग्रेस’ को अलविदा कह रहे हैं। कांग्रेस युवा विहीन होने के साथ-साथ अनुभवहीन भी होती जा रही है। इस बात की चर्चा राजनीतिक गलियारों पर जोरो-शोरो से हो रही है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गुलाम नबी आजाद ने सक्रिय राजनीति से भी दूरियां बना ली हो। दरअसल, गुलाम नबी आजाद भले ही कांग्रेस के आजाद हो गए हों लेकिन उनके भीतर अभी भी राजनीति बाकी है। ऐसे में उन्होंने अपनी पार्टी बनाने का और जम्मू-कश्मीर वापस जाने का ऐलान किया है।

गुलाम नबी आजाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया और यह स्पष्ट किया कि वो जम्मू कश्मीर लौटेंगे और अपनी पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे विरोधी पिछले 3 साल से कह रहे हैं कि मैं भाजपा में जा रहा हूं और तो और मुझे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी बनवा दिया। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जी-23 नेताओं में शामिल आनंद शर्मा का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने गुलाम नबी आजाद के आहत होने की बात कही।

आहत हुए होंगे आजाद

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस को अलविदा कहने पर आनंद शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि ज़ाहिर है कि वे बहुत आहत हुए होंगे। इस स्थिति को आने से बचाया जा सकता था और यह बात समय-समय पर बताई भी गई। हम निरंतर कमज़ोर होते जा रहे हैं। हमारा यही लक्ष्य रहा है कि राय मशवरा करके उसको हम सुधार सकें। जबकि गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि जो टिप्पणियां की गई हैं वो उचित नहीं है। मैं खुद सदमे में हूं कि एक 42 साल का व्यक्ति जिसे जिंदगी में सब कुछ मिला हो वो आज ऐसे संदेश दे रहें जो मेरे समझ के परे हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win