सहजनवा (ज्वाला निगम): आईजीएल में सिविल जज देवेंद्र कुमार द्वितीय के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। आईजीएल परिसर में गोरखपुर जनपद न्यायालय के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व सिविल जज देवेंद्र कुमार द्वितीय परिसर में पहुँच कर आजादी के 75वे अमृतमहोत्सव पर तिरंगा रैली को संबोधित किया।
अपने संबोधन में देवेंद्र कुमार ने कहा कि कल शनिवार को जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है और इस लोक अदालत में निस्तारित होने वाले मुकदमो के बारे में विस्तार से श्रम योद्धाओं को समझाते हुए इसे हर गांव हर गली हर घर तक पहुंचाने के साथ प्रचार प्रसार करने का भी आवाह्न किया। तथा इस अदालत में इस तरह एक वादों का निस्तारण किया जाएगा जैसे वैवाहिक मामले,ऋण संबंधित वाद एवं मोटर वाहन के चालान तथा अन्य सामाजिक एव परिवारिक मामलों को मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने किया और व्यापार प्रमुख एस के शुक्ल के नेतृत्व में चल रहे जनसेवा के कार्यो पर प्रकाश डाला और प्लांट मैनेजर एपी मिश्रा ने सिविल जज को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस कार्यक्रम हेतु आइजीएल को चुना।






