30.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

ED के दफ्तर सोनिया गांधी से पूछताछ, कांग्रेस का सत्याग्रह

न्यूज़ डेस्क: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगी। पूछताछ के लिए सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंच चुकी हैं, कुछ ही देर में उनसे पूछताछ की जाएगी। इससे पहले ईडी सोनिया गांधी से गुरुवार को करीब तीन घंटे पूछताछ कर चुका है। इस बीच, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने के खिलाफ पूरे देश में सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।

संसद के भीतर और बाहर विरोध जताएगी कांग्रेस

सोनिया गांधी से ‘नेशनल हेराल्ड’ धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की अगले दौर की पूछताछ के मद्देनजर पार्टी संसद के भीतर और बाहर विरोध जताएगी। दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में सोमवार शाम कांग्रेस महासचिवों, पार्टी के प्रदेश प्रभारियों और सांसदों की बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस राजघाट पर ‘सत्याग्रह’ करना चाहती थी, लेकिन दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिली तथा वहां धारा 144 लगा दी गई। उन्होंने कहा, मोदी सरकार हमें नहीं झुका सकती। उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद इस मुद्दे पर संसद के भीतर विरोध जताएंगे। कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सोनिया गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए प्रदर्शन करेंगे।

सोनिया मंगलवार को अगले दौर की पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश होंगी। ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष से दो घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं, इसके विरोध में पूरे देश में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया और पार्टी के नेताओं ने गिरफ्तारियां दी थीं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win