33.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ का पलड़ा भारी! जानें क्या है वोटों का समीकरण

न्यूज़ डेस्क: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया। द्रौपदी मुर्मू को 64 फ़ीसदी वोट मिले थे। अब सबकी निगाहें उपराष्ट्रपति चुनाव पर है। 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को मैदान में उतारा है। जगदीप धनखड़ के सामने विपक्ष की ओर से कांग्रेसी नेता मारग्रेट अल्वा उम्मीदवार हैं। ऐसे में सवाल यह है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में किसका पलड़ा भारी है?

जगदीप धनखड़ का पलड़ा भारी

चुनावी समीकरण को देखें तो फिलहाल जगदीप धनखड़ को बढ़त हासिल है। राज्यसभा में 12 मनोनीत सांसदों के साथ 233 सांसद हैं। वहीं, लोकसभा में 543 सांसद हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में यह मतदान करते हैं। लोकसभा और राज्यसभा के बात करें तो अकेले भाजपा के पास 394 सांसद हैं। ऐसे में इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ कई मायनों में आगे हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही चुनावी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

धनखड़ को कई दलों का समर्थन

भाजपा के अलावा जगदीप धनखड़ को जनता दल यूनाइटेड, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, एआईएडीएमके सहित कई और दलों का समर्थन हासिल है। जिस दिन जगदीप धनखड़ के नाम की घोषणा हुई थी, उसी दिन नीतीश कुमार ने समर्थन का ऐलान कर दिया था। वहीं, बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस की ओर से भी जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का ऐलान किया जा चुका है। विपक्ष के लिए सबसे बड़ा झटका यह है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस इस चुनाव से दूर है। कहीं ना कहीं इसका नुकसान विपक्ष को उठाना पड़ सकता है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win