न्यूज़ डेस्क: लखनऊ (Lucknow) के लुलु मॉल प्रशासन ने मॉल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नहीं होने का पोस्टर लगा दिया है. लुलु मॉल के भीतर कथित रूप से नमाज पढ़ा गया, जिसका वीडियो बुधवार, 13 जुलाई को खूब वायरल हुआ, इसके बाद हिंदू संगठन अखिल भारत हिंदू महासभा ने मॉल में सुंदरकांड पढ़ने की चेतावनी दी. अब इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. ये FIR लुलु मॉल प्रबंधन ने ही कराई है. इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर पूजा-पाठ या नमाज अदा करने पर पाबंदी है फिर भी यहां नमाज अदा की गई.
ताजा खबर





