33.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

कांग्रेस से निष्कासित कुलदीप बिश्नोई ने जेपी नड्डा और अमित शाह से की मुलाकात

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस से निष्कासित हरियाणा के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. भाजपा के इन दोनों दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीरों को कुलदीप बिश्नोई ने स्वयं अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया. कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद भी कुलदीप बिश्नोई ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फोटो को नहीं हटाया था, लेकिन अब बिश्नोई ने गांधी परिवार के इन तीनों नेताओं की तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से हटा दिया है. भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच नड्डा और शाह से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए बिश्नोई ने इन दोनों नेताओं की जमकर तारीफ की.

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा के अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छूने का जिक्र करते हुए बिश्नोई ने ट्वीट कर कहा, “मैं श्री जेपी नड्डा जी से मिलकर अति गर्वित हुआ. उनका सहज और विनम्र स्वभाव उन्हें औरों से मिलों अलग दिखाता है. उनकी सक्षम अध्यक्षता में भाजपा ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को देखा है. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना करता हूं.” अमित शाह को करिश्माई नेता बताते हुए बिश्नोई ने ट्वीट कर कहा, “श्री अमित शाह जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी. एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया. भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है.”

कांग्रेस से निष्कासित कुलदीप बिश्नोई ने शाह के लिए आगे कहा, “अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना, बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना…” इससे पहले बिश्नोई ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के साथ-साथ दिवंगत सुषमा स्वराज के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं. आपको बता दें कि कुलदीप बिश्नोई अभी हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक हैं. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटाकर निष्कासित कर दिया था.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win