37.2 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

मणिपुर भूस्खलन अब तक 25 लोगों की मौत, अभी भी 38 लोग लापता

न्यूज़ डेस्क: मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 25 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 38 लोग लापता हैं तथा तलाश एवं बचाव अभियान तेज करने के लिए और दलों को लाया गया है। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने भूस्खलन का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘टुपुल के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में हालात अब भी गंभीर हैं। सुबह बारिश होने के कारण हमें मौसम खराब रहने की आशंका है। अभी तक 18 घायल और 25 शव मिले हैं।’’

अधिाकरियों ने बताया कि भूस्खलन के मलबे से इजाई नदी अवरुद्ध हो गयी है, जिससे बांध की तरह पानी भर गया है और आसपास के लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। मलबे को हटाने और नदी के पानी के प्रवाह के लिए मशीनें लगाई जा रही हैं। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने गुवाहाटी में बताया कि घटनास्थल पर सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वॉल रडार का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है और सहायता के लिए एक खोजी कुत्ते को तैनात किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि अब तक प्रादेशिक सेना के 13 जवानों और पांच नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसके अलावा प्रादेशिक सेना के 18 जवानों और छह नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं। इंफाल में अधिकारियों ने बताया कि एक और शव बरामद किया गया है और अभी उसकी पहचान नहीं की गयी है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लापता हुए प्रादेशिक सेना के 12 जवानों और 26 नागरिकों की तलाश की जा रही है।’’

प्रवक्ता के मुताबिक, एक जूनियर कमीशंड अधिकारी सहित 14 जवानों के शव भारतीय वायुसेना के दो विमानों और सेना के एक हेलीकॉप्टर से उनके गृहनगर भेजे गए हैं। एक जवान का शव सड़क मार्ग से मणिपुर के कांगपोकपी जिले में भेजा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शवों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने से पहले इम्फाल में मृतक जवानों को पूरा सैन्य सम्मान दिया गया।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win