26.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

पंजाबः भगवंत मान ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

न्यूज़ डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) नेता और पंजाब के नामित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मान ने कहा कि उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा,जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा, ‘हमने सरकार बनाने की दावेदारी पेश की और राज्यपाल साहब ने उसे मंजूर कर लिया।’ मान (48) को मोहाली में शुक्रवार को हुई पार्टी की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। मान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर नवाशहर जिले में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा।

मान ने बताया, ‘हमने पंजाब के लोगों को आमंत्रित (शपथ ग्रहण समारोह के लिए) किया है। उस दिन हर पंजाबी शपथ लेगा…हम पंजाब की प्रगति के लिए सबकुछ कुर्बान कर देने का संकल्प लेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे।’

मंत्रिमंडल गठन के सवाल पर मान ने कहा, ‘मंत्रिमंडल अच्छा होगा। ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।’ उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। मान और केजरीवाल रविवार को स्वर्ण मंदिर, दुर्गानिया मंदिर और श्री राम तीर्थ मदिंर में प्रार्थना करेंगे।

दोनों नेता अमृतसर में आयोजित रोड शो में भी हिस्सा लेंगे जो आप को चुनाव में भारी जीत देने पर जनता को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि ‘आप’ ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win