33.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

चिल्लूपार पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश, कहा- 11 मार्च को गुल्लू के लिए बिस्किट लेकर जाएं बाबा मुख्यमंत्री

गोरखपुर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा व मुख्यमंत्री योगी पर खूब तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे में समाजवादी पार्टी की लहर दौड़ रही है, आने वाले दस मार्च को समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

रविवार को गोरखपुर जनपद की हाट सीट कहे जाने वाली चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी, बांसगांव प्रत्याशी डॉ संजय निषाद, खजनी प्रत्याशी रूपावती बेलदार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इस बार इन्हें छठें चरण में बहुत सारी चीजें याद आ जाएंगी। वैसे तो गोरखपुर के लोग काफी अच्छे हैं। बहुत सीधे हैं। इतना सम्मान और प्रेम मुझे कहीं और नहीं मिलता, जितना यहां मिलता है। लेकिन बाबा कहते हैं कि गर्मी निकाल देंगे। मुझे तो लगता है कि यहां का नौजवान, यहां का गरीब मजदूर इनकी भाप निकाल देगा।

Advt.

भाजपा सरकार पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वो कहावत आपने सुनी होगी, न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी। क्योंकि जब सब बिक जाएगा तो नौकरी कहां से मिलेगी। यह लोग 5 साल मलाई खाते रहे, 5 साल खजाना लूटते रहे। 11 लाख खाली पदों पर भर्तियां तक नहीं निकाली। 3 साल में बच्चों की शिक्षा और स्कूल बर्बाद हो गई। लेकिन हम सबकी मदद करेंगे। 69000 घोटाला भी हम ठीक करेंगे। जिससे हमारे युवाओं को हक और सम्मान मिल सके।

उन्होंने कहा कि बामन माता की धरती को नमन करता हूं। ऐसी ऐतिहासिक और पौराणिक गाथाएं यहां की धरती से शुरू हुईं हैं। मैं देख रहा हूं, मैदान पूरा भरा दिखाई दे रहा है। सड़क से लेकर मैदान तक और नदी के दूसरी पार भी आपार जनसमूह है। यह एहसास दिला रहा है, यह जोश बता रहा है कि इस बार सपा ऐतिहासिक वोटों से जीतने जा रही है। न केवल यह विधानसभाएं बल्कि पूरे गोरखपुर की सभी 9 सीटें पार्टी जीतने जा रही है। बाबा ने जो गोरखधंधा चला रखा था, इस बार गोरखपुर के लोग ही उनके गोरखधंधे को बंद करने का काम करेंगे।

11 मार्च को गुल्लू के लिए बिस्किट लेकर जाएं बाबा मुख्यमंत्री

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि हम और आप सब परिवार वाले हैं, हम लोग जब कभी घर लौटते हैं तो कुछ न कुछ सामान लेकर आते हैं। इसलिए हम परिवार वालों को सलाह दे रहे हैं कि जब आप घर लौटते हैं तो कुछ न कुछ बच्चों के लिए, कुछ न कुछ घर वालों के लिए लेकर आते हैं।

इसलिए हम अपने बाबा मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं कि जब आप 11 मार्च को गोरखपुर वापस आओ तो अपने गुल्लू के लिए बिस्किट जरूर लेते आना। हमने तो नहीं देखा गुल्लू…आपने देखा क्या गुल्लू। सुना हूं यह भी बाबा मुख्यमंत्री का एक प्रिय जानवर है। सिर्फ गुल्लू ही नहीं, हमारे बाबा मुख्यमंत्री का एक और प्रिय जानवर है सांड।

जनसभा में पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी, जिला अध्यक्ष अवधेश यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार यादव, दुर्गेश यादव, विजय कुमार यादव, प्रेमशंकर मिश्रा, सुमन पासवान, राजेश यादव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win