26.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला, कहा- ’10 मार्च के बाद इतने बुल्डोजर चलेंगे कि माफिया को संरक्षण देने वालों का छूटेगा पसीना’

न्यूज़ डेस्क: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 10 मार्च के बाद माफिया और गुंडों पर इतना सख्त शिकंजा कसेंगे कि उनकी आने वाली पुश्तें भी अपराध करने का दुस्साहस नहीं करेंगी. उपमुख्यमंत्री मौर्य ने मंगलवार को सुल्तानपुर, फूलपुर और प्रयागराज में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, जिनसे जनता को भाजपा ही मुक्त कराएगी. प्रयागराज में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के साथ जनसम्पर्क में हिस्सा लिया.

सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने जनता से कहा पांच साल तक बुल्डोजर चला है और इतने ही साल और बुलडोजर चलना है. 10 मार्च के बाद इतने बुल्डोजर चलेंगे कि इनकी आने वाली पुश्तें भी अपराध करने का दुस्साहस नहीं करेंगी. उन्होंने दावा किया कि गुंडों और माफिया की सूची बन रही है, इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

अपने आरोप में मौर्य ने समाजवादी पाटी के लोगों को कायर करार दिया जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्यवधान पैदा करते हैं. उन्होंने कहा कि डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आप कमल खिलाइये, इनको ठीक करने का काम हम पर छोड़ दीजिए. सुल्तानपुर की जनसभाओं में जनता से अपील कर कहा कि हनुमान जी की तरह अपनी ताकत पहचान कर सभी सीटों पर कमल खिला दीजिए.

उन्होंने कहा कि 2014 से भाजपा की विजयी यात्रा में सुल्तानपुर पीछे नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के सबका विकास किया है. उन्होंने जनता से सवाल किया कि पहले कितने घंटे बिजली आती थी और अब कितनी आती है. पहले बिजली आती नहीं थी और अब जाती ही नहीं है. मौर्य ने कहा कि पहले कागज पर सड़कें बनती थीं, लेकिन अब जमीन पर बन रही हैं। पहले सड़कों का रूपया गुंडे, माफिया, अपराधी डकार जाते थे.

डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले कुछ लोग अमेठी, सुल्तानपुर और रायबरेली को अपनी जागीर समझते थे। चार पीढ़ियों ने राज किया फिर भी समस्याएं जस की तस रहीं. भाजपा सरकार ऐसी समस्याओं को हल कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद पंचर साइकिल पश्चिम बंगाल पहुंच जाएगी। पंजे वाले नानी के घर जाएंगे.हाथी बंगले में चला जाएगा. सपा के गुंडों ने अवैध रूप से कब्जा करके रखने का काम किया है. इस बीमारी से त्रस्त जनता को भाजपा ही मुक्त कराएगी.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win