35.9 C
Noida
Tuesday, July 7, 2026

Download App

शिवपाल बोले- 10 मार्च को भाजपा के सब लोग ठंडे हो जाएंगे, सपा गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें लाएगा

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को तीसरे चरण की वोटिंग होगी। तीसरे चरण में यादव लैंड और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में चुनाव होने हैं। कुल मिलाकर देखें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच दिलचस्प मुकाबला दिखाई दे रहा है। इन सबके बीच आज समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि जहां पर भी अखिलेश यादव का रोड शो होता है, वहां पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ता है। इससे ही लग रहा है कि भाजपा का सफाया होना है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को जैसे ही नतीजे आएंगे भाजपा के सब लोग ठंडे हो जाएंगे। गठबंधन 300 से ज़्यादा सीटें लाएगा।

शिवपाल ने आगे कहा कि सपा गठबंधन आसपास की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। बीजेपी कोशिश करेगी लेकिन कुछ नहीं कर पाएगी। पिछले 5 सालों में केवल समस्याएं थीं, चाहे वह महंगाई हो, बेरोजगारी हो, भ्रष्टाचार हो, या बिजली हो… हम पश्चिम में लगभग 50/58 सीटें और मध्य यूपी में 45-50 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री को बुलडोजर चलेगा, ठोक दिए जाएंगे इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए, ये पद की गरिमा के खिलाफ है। बीजेपी ने सिर्फ मंदिर/मस्जिद की बात की, हिंदू/मुसलमान की, विकास नहीं हुआ। आपको बता दें कि शिवपाल यादव फिलहाल अखिलेश यादव के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। शिवपाल यादव जसवंत नगर से विधायकी का चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट का वह कई वर्षों से प्रतिनिधित्व भी करते आ रहे हैं।

इससे पहले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में घूमते हुए मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट देने का आग्रह किया और उम्मीद जताई कि जब 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे तो वह रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीतेंगे। शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा हैं। अखिलेश के मुख्यमंत्री रहते शिवपाल को बर्खास्त करने से 2016 में चाचा-भतीजे के रिश्ते में खटास आ गई थी। जनवरी 2017 में अखिलेश सपा अध्यक्ष बने और शिवपाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। वर्ष 2017 में पारिवारिक कलह के कारण अखिलेश यादव की पार्टी उप्र की 403 सीटों में 47 सीटों पर ही सिमटकर रह गई थी।

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win