25.7 C
Noida
Thursday, July 9, 2026

Download App

नितिन गडकरी बोले- योगी आदित्यनाथ बहुत सफल मुख्यमंत्री, पहली बार यूपी का गुंडाराज किया समाप्त

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चुनाव को लेकर अपना बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश को लेकर नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त तरीके से तारीफ की और दावा किया कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत सफल मुख्यमंत्री हैं, कानून-व्यवस्था के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य​ किया है। उन्होंने पहली बार UP का गुंडाराज समाप्त किया और प्रदेश में विकास हो रहा है। 5 साल के अंदर उत्तर प्रदेश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर हुआ है।

नितिन गडकरी ने कहा कि मैंने कहा है कि 5 साल के भीतर यूपी का सड़क ढांचा अमेरिका के बराबर हो जाएगा। हवाई अड्डे बने, सिंचाई की सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। यूपी तेजी से विकसित और समृद्ध राज्य बनने की ओर बढ़ रहा है, इसका श्रेय यूपी की बीजेपी सरकार, सीएम और डिप्टी सीएम को जाता है। सरकार ने अच्छा काम किया। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में पहले ही हमारी सत्ता है, हम एक बार फिर से चुनकर आएंगे और पंजाब में हम एक शक्ति के रूप में उभरकर आएंगे। पहली बार हम पंजाब में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार पर उठाए गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी विदेश नीति सफल हुई है और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। राहुल गांधी कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि वो विरोध की राजनीति कर रहे हैं। गोवा को लेकर उन्होंने कहा कि मनोहर पर्रिकर द्वारा छोड़े गए शून्य को हमेशा महसूस किया जाएगा क्योंकि वह एक लंबे और महत्वपूर्ण नेता थे लेकिन प्रमोद सावंत ने उनके दिखाए रास्ते पर अच्छा काम किया है। उनके मार्गदर्शन से ही प्रमोद सावंत ने गोवा में सफलता हासिल की है। मैं इसके बारे में खुश हूँ।

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win