न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज होने में अब बस कुछ ही दिन रह गये हैं. तारिखों के ऐलान के बाद से ही सूबे में सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गया है. इस समय पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर ही टिक गयी है. वहीं सोमवार को उत्तर प्रदेश चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एंट्री हो रही है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बुलाने पर ममता बनर्जी आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं. वहीं लखनऊ आने से पहले ही मामता बनर्जी ने कोलकाता से सूबे की सियासी गर्मी और बढ़ा दी है.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हो. उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग उनका समर्थन करते हैं, तो इस चुनाव में अखिलेश जी के जीतने की संभावना है. बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही है. ममता 8 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ दोपहर 12:30 बजे साझा प्रेस कांफ्रेंस करेंगी और साथ ही दोनों नेता वर्चुअल रैली भी करेंगे. ममता बनर्जी यूपी में जनता से बीजेपी को हराने और समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करेंगी.
बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को अपना समर्थन दिया था. हालांकि वह प्रचार के लिए बंगाल नहीं गए थे. बंगाल विधानसभा चुनाव में मामता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने शानदार जीत हासिल की थी.






