30.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

राहुल का मोदी पर तंज, कहा- UPA के समय हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था, आज हिंदुस्तान में राजा है

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वह लगातार निशाना साध रहे हैं। इन सब के बीच आज राहुल गांधी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज राज्य के दौरे पर थे। उधम सिंह नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमला किया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस के समय भारत में प्रधानमंत्री होता था जबकि आज के भारत में प्रधानमंत्री की जगह राजा है। उन्होंने काह कि प्रधानमंत्री सुनता है, प्रधानमंत्री के दरवाजे किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए खुले होते हैं। अगर प्रधानमंत्री सभी के लिए काम नहीं करता है तो, वह प्रधानमंत्री नहीं हो सकता। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं हैं। हिंदुस्तान के किसान एक साल ठंड में, कोरोना में सड़क पर खड़े थे। प्रधानमंत्री ने उनसे बात करने तक की कोशिश की? नहीं।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं, मजदूरों या गरीबों के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं करेगी और वह उनके साथ साझेदारी चाहती है। उन्होंने कहा कि उस समय किसान हो या मजदूर सभी सरकार के पास आते थे और आपके दिल में जो भी होता था, आप कह जाते थे। कभी-कभी हमें कहना पड़ता था कि देखिए, हम आपसे सहमत नहीं हैं और कभी हम आपकी बात से सहमत हुआ करते थे। राहुल ने काह कि आज आपके नेता ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी का समय एक गोल्डन पीरियड था। वह गोल्डन पीरियड क्यों था? वह इसलिए, क्योंकि उस समय सरकार और किसानों के बीच पार्टनरशिप थी। उस समय सरकार के दरवाजे खुले हुआ करते थे, बंद नहीं थे। उन्होंने कहा कि हम किसान बिलों के खिलाफ क्यों खड़े हुए, क्योंकि यह एक अन्याय था। यह हिंदुस्तान के किसानों और मजदूरों के खिलाफ अन्याय था, इसलिए कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी हुई।

राहुल ने आगे कहा कि आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। एक अमीरों का हिंदुस्तान जिसमें प्राइवेट हवाई जहाज, 5/7 स्टार होटल्स और मर्सिडीज गाड़ी है। यह अमीर लोगों का हिंदुस्तान है। इसमें ना कानून से कोई लेना देना नहीं। आप कुछ भी करना चाहते हो कर दो। यह चुने हुए लोगों का हिंदुस्तान है। दूसरा हिंदुस्तान है गरीबों, किसानों और मजदूरों का। उसमें आपको रोजगार नहीं मिलेगा, आपकी जमीन छीनी जाएगी, पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ते जाएंगे, महंगाई बढ़ती जाएगी। हम दो हिंदुस्तान नहीं, हम बस एक हिंदुस्तान चाहते हैं और न्याय होना चाहिए। उन्होंने काह कि आपने देश की सरकार को बताया कि हिंदुस्तान की सच्चाई से हम नहीं हटने वाले हैं। आप हमें ना खरीद सकते हो, ना डरा सकते हो और ना ही दबा सकते हो। हम नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने हरित क्रांति दी। नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ पार्टनरशिप बनाकर देश को हरित क्रांति दी। अपना खून पसीना हिंदुस्तान के किसान ने दिया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मेनिफेस्टो में हम चीजें लिखेंगे, लेकिन आप नीयत और इरादा समझिए। हमारा इरादा आपके साथ पार्टनरशिप बनाने का है। हम आपके साथ बातचीत करना चाहते हैं। हमारे दरवाजे आपके लिए खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपको एक गारंटी दे सकता हूं कि जो नरेंद्र मोदी जी ने आपके साथ किया। आपको एक साल, सड़क पर, ठंड में और कोरोना के समय खड़ा कर दिया, कांग्रेस पार्टी मर जाएगी, खत्म हो जाएगी, लेकिन यह कभी नहीं करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरा संदेश यही है कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और उत्तराखंड की जनता, आप सभी के साथ पार्टनरशिप बनाना चाहते हैं। हम ऐसी सरकार चाहते हैं, जिसमें आपको लगे कि यह हमारी सरकार है और आप दिल खोलकर जो कहना चाहे कह सकते हैं। हम चाहते हैं कि जो सबसे गरीब लोग हैं, उनको यह लगे कि वह अकेले हैं, बल्कि उनकी सरकार, उनका प्रदेश उनके साथ खड़ा है।

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win