न्यूज़ डेस्क: आगामी गणतंत्र दिवस परेड में भारत- तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की जांबाज मोटर साइकिल टीम द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बल के मोटर साइकिल सवारों की जांबाज टीम द्वारा कुल 10 प्रकार के फार्मेशन दिखाए जाएंगे।
इन प्रदर्शनों में लोटस फॉर्मेशन, बॉर्डर मैन सैल्यूट, फ्लाई राइडिंग, पवन चक्की, होरीजोंटल बार एक्सरसाइज, सिक्स मैन बैलेंस, ऐरो पोजीशन, जैगुआर पोजीशन, हिमालय के प्रहरी और भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ ‘आजादी के अमृत महोत्सव की थीम’ पर आधारित पिरामिड फॉर्मेशन प्रमुख हैं।
इसके लिए आईटीबीपी की जांबाज टीम रोजाना राजपथ पर कठिन अभ्यास में जुटी है। इस प्रदर्शन में आईटीबीपी के कुल 146 हिमवीर 33 बुलेट मोटर साइकिल के साथ हिस्सा लेंगे। आईटीबीपी की जांबाज मोटरसाइकिल टीम का गठन सितंबर, 2017 में किया गया थाI
यह पहला मौका है जब आईटीबीपी के मोटर साइकिल सवार राजपथ पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। भारत चीन सीमा सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी का गठन 1962 में किया गया था ी






