पिपरौली (ज्वाला निगम): पिपरौली ब्लॉक के ग्रामसभा जैतपुर के दर्जनों ग्रामीणों द्वारा आज सहजनवा विधायक शीतल पाण्डेय से मिलकर आरोप लगाया गया कि ग्राम सभा में कोटा चयन के लिए ग्रामीणों को बिना सूचना दिए ही कुछ कथित लोगों द्वारा बीते 27 दिसंबर को गलत तरीके से नए कोटेदार का चयन कर लिया गया। जो गलत है। इस तरह से चोरी छुपे कोटा का चयन करना सरकार की पारदर्शिता और मंशा पर पानी फिर जाएगा।
जबकि नए कोटा चयन में बैठक से तीन दिन पहले गांव में बैठक मुनादी की जाती है। पहली बैठक में कोरम पूरा न हो पाने के कारण दूसरे दिन फिर बैठक होती है। कोटा किसी समूह को ही दिया जाना है। जो समूह कार्यरत रहता है।
सभी ग्रामीणों ने मांग किया कि ग्रामसभा में पुनः खुली बैठक करके नए कोटेदार का चयन किया जाए।
इस दौरान विधायक को ज्ञापन देने वालों में पवन कुमार गौड़, रंजय मौर्य, श्रवन कुमार, जियाउलहक, दीपचंद, उर्मिला देवी, संतमिलन, परमात्मा, दुर्गेश, सुशील जायसवाल, विजेंद्र जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
ताजा खबर






