न्यूज़ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के सिख प्रकोष्ठ की शनिवार को नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया। इसमें 7 सह संयोजक, 4 जिला प्रभारी नियुक्त किए गए। भाजपा के दिल्ली प्रदेश प्रभारी विजयंत जय पांडा एवं प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की मौजूदगी में प्रदेश संयोजक सरदार कुलविंदर सिंह बंटी ने नई टीम की घोषणा की। नई टीम में सरदार चरणजीत सिंह लवली सह संयोजक, सरदार सुखप्रीत सिंह मल्होत्रा सह संयोजक, सरदार रविंदर सिंह सोनू सह संयोजक, जगदीप सिंह कोहली सह संयोजक, सरदारनी प्रीति सिंह सह संयोजक, सरदार स्वर्ण जीत सिंह सह संयोजक, सरदार हरबखशीश सिंह सह संयोजक, सरदार हरजिंदर सिंह सोढ़ी प्रवक्ता, सरदार अमरजीत सिंह अमर मीडिया प्रभारी,
सरदार इंदरजीत सिंह बल्ली जिला प्रभारी, सरदार गुरप्रीत सिंह जिला प्रभारी, सरदार अजीत सिंह फतेह जिला प्रभारी, सरदार परमिंदर सिंह प्रिंस जिला प्रभारी, सरदारनी हरजीत कौर जोली जिला प्रभारी नियुक्त किए गए।

प्रदेश प्रभारी विजयंत जय पांडा ने कहा कि आज सिख समाज का हमारे देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान है। मोदी सरकार ने भी सिखों के लिए जो काम किए हैं उसी का परिणाम है कि आज सिख समाज पूरी तरह भाजपा के साथ है। सिख प्रकोष्ठ के संयोजक सरदार कुलविंदर सिंह बंटी ने प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे अपनी नई टीम के साथ जमीन पर उतर कर सिखों को भाजपा के साथ जोडऩे का काम करेंगे।





