बड़हलगंज: समाजसेवा के साथ ही अध्यात्म व धर्म के प्रति अग्रसर मानव सेवा संस्थान अब गौ सेवा भी करेगा। मानव सेवा संस्थान द्वारा बड़हलगंज के खडेसरी में गौशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया।
गुरुवार को खडेसरी स्थित साईं मन्दिर के करीब गौशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास का कार्यक्रम मुख्य अतिथि सपा नेत्री पूनम गुप्ता के हाथों सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मानव सेवा संस्थान के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था लंबे समय से जरूरतमंद लोगों की मदद करती आई है। हमनें गायों को ऐसे ही सड़क पर छुट्टा घूमते देखा तो तकलीफ हुई। एक तरफ गायों की हम पूजा करते हैं तो दूसरी तरफ उन्हें सड़कों पर घूमने के लिए छोड़ देतें हैं, जो दुःखद है। अतः संस्था ने यह फैसला लिया है कि हम गायों का संरक्षण करेंगे। इसी सोच के साथ गौशाला का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर नितिन शाही, अजीत, सुरेश राय, बृजेश शाही, शेषनाथ पासवान, अलाउद्दीन खान, अभिषेक राय, गोलू नायक, सोनू सिंह, विनोद नायक, गीता पाल, प्रिया, ममता यादव, नीलम देवी, पूजा शर्मा, रोशन राय, कलाम खान, अवधेश राय आदि मौजूद रहे।






