न्यूज़ डेस्क: एक्ट्रेस व टीएमसी की चर्चित सांसद नुसरत जहां बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पति निखिल जैन से अलगाव, उसके बाद एक्टर यश दासगुप्ता के साथ अफेयर और बेटे को जन्म देने के कारण एक्ट्रेस ने बीते कुछ दिनों में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं अब अपनी पत्नी नुसरत से अलग होने के बाद निखिल का एक बयान सामने आया है, जहां उन्होंने खुलकर अपने इस रिश्ते पर बात की है।
नुशरत जहाँ के आरोपों पर निखिल जैन ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि नुसरत ने निखिल पर आरोप लगाए थे कि वे बाइसेक्शुअल हैं। जिसपर निखिल ने कहा कि ‘मैं अब भी नुसरत से प्यार करता हूं और अगर मैं बाईसेक्सुअल होता, तो वह मेरे साथ इतना प्यार कैसे कर सकती थीं?’
निखिल ने आगे ये भी कहा कि ‘नुसरत से मिलने से पहले ही मैं कई टॉलीवुड सेलेब्स को जानता था। बॉलीवुड में भी कई लोगों के रिश्ते टूटते हैं और लोगों का तलाक भी बोता है। लेकिन किसी ने भी एक दूसरे पर कभी ऐसे आरोप नहीं लगाए।’ इसके साथ ही निखिल ने नुसरत संग शादी के टूटने को एक बेहद निजी वजह बताते हुए कहा, ‘कुछ गलत हो गया था लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह इतना आगे बढ़ जाएगा।’ बता दें कि साल 2019 में तुर्की के बोरडम में नुसरत ने बिजनसमैन निखिल जैन के साथ बड़े धूमधाम से शादी रचाई। हालांकि एक साल के अंदर ही दोनों के अलग हो गए।






