26.9 C
Noida
Wednesday, July 8, 2026

Download App

पंजाब में BJP- अकाली दल का हो सकता है भरत मिलाप!

न्यूज़ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गुरु पूरब के दिन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद पंजाब में भाजपा के गठबंधन साथी रहे शिरोमणि अकाली दल के बीच भरत—मिलाप (गठबंधन) होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी कानून को पास करने के बाद ही भाजपा और अकाली दल के बीच तल्खी बढ गई थी और दोनों दलों के बीच सियासी तलाक हो गया था। लेकिन कृषि कानूनों के वापस लेने के साथ ही माना जा रहा है कि अब अकाली दल और भाजपा का टूटा गठबंधन दोबारा जुड़ सकता है।

Poonam Advt.
Advt.

इस बात का इशारा शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ सूत्र भी कर रहे हैं। क्योंकि कृषि बिलों के खिलाफ केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था, और उसके बाद लगातार अकाली दल और भाजपा के बीच तल्खी बढ गई थी। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद अकाली दल ने विधानसभा चुनाव से पहले मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी बसपा से गठबंधन कर लिया है। लेकिन, जमीनी सभी सर्वे एवं अनुमान यह बता रहे हैं कि अकाली दल की स्थिति ठीक नहीं है। खासकर नशा एवं श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर शिरोमणि अकाली दल 1997 के बाद अब 2022 के चुनाव में मुददा बनते नजर आ रहे हैं।

अकाली दल के प्रति लोगों के गुस्से के कारणों को भी अकाली नेता अच्छे से समझते हैं। यही कारण है कि तीन दिन पहले अमृतसर में एक कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संगतों को संबोधित करते हुए कहा था कि मेरे से गलतियां हुई हैं, लेकिन उसकी सजा उनकी पार्टी अकाली दल को न दी जाए।

Advt.

भाजपा से अलग होने के बाद चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के एक पूर्व सहयोगी को शिरोमणि अकाली दल ने अपनी चुनाव रणनीति को बनाने के लिए पिछले समय पार्टी के साथ जोड़ा था। लेकिन अब जानकारी आ रही है कि इस रणनीतिकार से अकाली दल ने अपना समझौता तोड़ लिया है। इसके पीछे पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अकाली दल की उम्मीदों को लगे बडे झटके को वजह माना जा रहा है।

अकाली हल्कों में इस बात को लेकर भी मायूसी है कि सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पंजाब के लोगों में वो उत्साह नहीं है जो प्रकाश सिंह बादल के समय में होता था। इसलिए 95 साल की उम्र में अभी भी प्रकाश सिंह बादल को विधानसभा चुनाव लडाया जा सकता है। इस बाद का इशारा खुद सुखबीर बादल ने किया है। यदि अकाली दल प्रकाश सिंह बादल को आगे करता है तो भाजपा से पुराने संबंधों के आधार पर अकाली- भाजपा का पुर्न गठबंधन होने की प्रबल संभावना है।

सूत्रों की माने तो हो सकता है कि सुखबीर सिंह बादल को केंद्र में मंत्री बना दिया जाए और प्रकाश सिंह बादल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाए। अब तक के हुए सभी सर्वें में अकाली दल पीछे दिख रही है। आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के बाद तीसरे नंबर की पार्टी बनकर दिख रही है।

सूत्रों का दावा है कि अगर प्रकाश सिंह बादल आगे हाथ बढाते हैं तो भाजपा हाईकमान गठबंधन कर सकता है। भाजपा और अकाली दल के बीच सबसे पुराना 1996 से लेकर 2020 तक गठबंधन रहा। लेकिन इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी भाजपा के करीब आ चुके हैं। उनके रिश्ते भाजपा हाईकमान से पुराने हैं, यह भी जगजाहिर है।

शुक्रवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि बिलों के वापस लेने के ऐलान के बाद अमरिंदर सिंह ने भी साफ कर दिया है ​वह भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लडेंगे। ऐसी स्थिति में भाजपा दोनों तरफ से फायदे में होगी। पंजाब में चौथे नंबर पर चल रही भाजपा के दोनों हाथ में लडडू है।

अगर अकाली दल समझौता नहीं हुआ तो पंजाब लोक कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह गठबंधन के लिए भाजपा के साथ तैयार है। वैसे पंजाब भाजपा ने पहले ही अकेले सभी सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान कर चुकी है। पिछले दिनों दिल्ली में हुए भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पंजाब भाजपा ने यह प्रस्ताव भी रखा था।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win