न्यूज़ डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हैं, जहां वे पूर्वी लद्दाख के रेजांग ला में नए सिरे से बने युद्ध स्मारक का उद्घाटन करेंगे। यहीं पर भारतीय सैनिकों ने 1962 में चीनी सेना का वीरता से मुकाबला किया था। आज ही रेंजागल लड़ाई को 59 साल पूरे हो रहे है। 1962 की रेजांग ला की लड़ाई की 59वीं वर्षगांठ पर भारत को एक नया पुनर्निर्मित युद्ध स्मारक मिलने जा रहा है। मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 13 कुमाऊं की टुकड़ियों ने 1962 के युद्ध के दौरान चीनी सेना के कई सैनिकों को मार गिराया था। इसी दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 कुमाऊं के ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) आर वी जातर से मुलाकात की।
आपको बता दें कि प्रसिद्ध पौराणिक युद्ध की वर्षगांठ 18 नवंबर को मनाई जाती है। इसी अवसर पर लेह पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह ने 13 कुमाऊं के ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) आर वी जातर से मुलाकात की। आर वी जातर 1962 के भारत-चीन संघर्ष में बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। आर वी जातर इस वक्त व्हील चेयर पर चलते हैं। रिटायर्ड ब्रिगेडियर आर वी जातर के व्हील चेयर को लेकर खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगे बढ़ने लगे।





