जवा: तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लूक के पर्वत लुकेश्वर धाम पर विराजमान भोलेनाथ के प्रसिद्द मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन समाजसेवियों द्वारा किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किये। बताया जाता है कि इस लुकेश्वर धाम पर 12 महीनों श्रद्धालुओ का तांता लगा रहता है और लोग आए दिन भंडारे का आयोजन भी करते रहते है। ऐसा कहा जाता है कि लुकेश्वर धाम मंदिर में जो भी लोग सच्चे मन से आते है और भंडारे का आयोजन करते है उनकी सभी मान्यताएं पूर्ण हो जाती है।
इसी तरताम्ब के तहत कल तेरस के दिन लूक और भनिगवा के कई समाजसेवियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो सुबह 10 बजे से देर शाम 6 बजे तक अनवरत चलता रहा। वही भनिगवा रोजगार सहायक पुष्पेंद्र तिवारी और उपेन्द्र तिवारी सहित कई लोगो का मानना है कि सावन के महीनों में गरीबो को भंडारा खिलाने से पुण्य प्राप्त होता है, इसीलिए हम सभी लोग मिलकर इस तरह के भंडारे कराते रहते है।






