40.7 C
Noida
Thursday, June 25, 2026

Download App

फिर शुरू हुआ शहरों के नाम बदलने का सिलसिला ! अलीगढ़ होगा ‘हरिगढ़’ और मैनपुरी का नाम होगा ‘मयन नगर’

न्यूज़ डेस्क: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से शहरों के नाम बदलने की सियासत देखने को मिल रही है. ऐसा इसलिए हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव के बाद जिला पंचायतों में सत्ता बदली है, जिसके बाद शहरों के नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है. जिसमें अलीगढ़ जिले का नाम ‘हरिगढ़’ रखने का प्रस्ताव पास हो गया है. इसके साथ ही मैनपुरी का नाम भी मयन ऋषि के नाम पर रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत में पास किया गया है.

नाम बदलने का प्रस्ताव
जिला पंचायत की हुई बैठक में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव रखा गया था. जिसे सर्वसम्मति से पास भी कर दिया गया. अलीगढ़ में जिला पंचायत बोर्ड की बैठ में केहरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम बदलकर ‘हरिगढ़’ रखने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया.

वहीं मैनपुरी की बात करे तो यहां भी जिला पंचायत के सदस्यों ने मयन ऋषि की तपोभूमि होने के चलते मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव रखा गया. जिसे जिला पंचायत सदस्यों के बहुमत से पास कर दिया गया.

हालांकि बैठक के दौरान मैनपुरी का नाम बदले जाने को लेकर कुछ जिला पंचायत सदस्यों की ओर से विरोध भी किया गया. लेकिन, बहुमत के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव पास कर दिया. बता दें कि जिला पंचायत में पास किए गए इन प्रस्तावों को अब सरकार के पास भेजा जाएगा, जहां फैसला लिया जाएगा इनका नाम बदलना है या नहीं.

Advt.

कांग्रेस के समय नाम बदलने पर नहीं बनी थी सहमति
साल 1992 में कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने कोशिश की गई थी, लेकिन तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार होने के चलते उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी थी. लेकिन, अब प्रदेश और केंद्र दोनों स्थानों पर बीजेपी की ही सरकार है.

पहले भी बदले जा चुके है कई नाम
आपको बता दें कि योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से लगातार नाम बदलने का सिलसिला शुरू कर दिया था. जहां योगी ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, फैजाबाद का नाम बदलकर आयोध्या और मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल नगर कर दिया था.

इसके साथ ही वाराणसी के मडुआडीह स्टेशन का नाम बदलकर बनारस कर दिया गया है. इसके अलावा योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद साल 2018 में आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ करने का प्रस्ताव तैयार करने की तैयारी थी. हालांकि आजमगढ़ का नाम भी अभी तक नहीं बदला गया है. इसके साथ ही इन दिनों योगी सरकार की ओर से आगरा और फिरोजाबाद का नाम बदले जाने की चर्चाएं काफी जोर पकड़ रही हैं.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win