38.8 C
Noida
Friday, June 19, 2026

Download App

‘अन्न महोत्सव’ में PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, ‘परिवारवाद-वंशवाद’ पर जमकर साधा निशाना

न्यूज़ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वंशवाद एवं परिवारवाद की राजनीति के लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए पीएम ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश को केवल राजनीति के चश्मे से देखा लेकिन अब डबल इंजन की सरकार ने राज्य को देखने का नजरिया बदला है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने नाम लिए बगैर गांधी परिवार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘नया भारत परिवार से नहीं परिश्रम से तय होता है और नया भारत पद नहीं पदक जीतकर लाता है।’

Advt.

अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीरियों को हक दिया-पीएम
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे के दो साल पूरे होने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसे हटाकर कश्मीर के लोगों को उनका हद दिया गया है। कथित पेगासस जासूसी मसले पर संसद में विपक्ष के हंगामे पर उन पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि देश प्रगति कर रहा है लेकिन कुछ लोग संसद को रोक रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यूपी को हमेशा राजनीति के चश्मे से देखा गया। भारत की समृद्धि का रास्ता यूपी से ही मिलेगा। कुछ दलों ने वंशवाद की राजनीति और अपने परिवार को आगे बढ़ाया। डबल इंजन की सरकार ने यूपी को देखने का नजरिया बदला।’

लोगों से टीका लगवाने की अपील
प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि वह अफवाहों पर ध्यान न दे और टीकाकरण के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाने में टीका एक प्रमुख सुरक्षा कवच है। राम मंदिर निर्माण का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान गरीब लोगों के बीच मुफ्त अन्न वितरण में केंद्र सरकार का सहयोग मिला है। मुफ्त अन्न वितरण सबसे बड़ा अभियान है।

Advt.

सीएम योगी बोले-राज्य में तेजी से हो रहे विकास कार्य
वाराणसी, कुशीनगर सहित अन्य जिलों के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इतिहास में पांच अगस्त की विशेष पहचान होगी। आज से दो साल पहले जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ। इसके एक साल बाद इसी दिन राम मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम उठा और आज भव्य राम मंदिर के लिए निर्माण कार्य जारी है।’ सीएम योगी ने कहा कि राज्य में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहा है। प्रदेश में 138 करोड़ की लाहत से 17 योजनाएं पूरी हुई हैं। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम भी तेज गति से चल रहा है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win