40.3 C
Noida
Wednesday, June 24, 2026

Download App

असम मुख्यमंत्री के खिलाफ मिजोरम में FIR, जोरमथंगा बोले बिस्वा मेरे भाई…

न्यूज़ डेस्क: असम-मिजोरम सीमा विवाद (Assam-Mizoram border dispute) का मामला कम होने के बजाय नया रूप लेते जा रहा है। इस मामले में अब तक दोनों राज्यों में तनाव चरम पर था तो वहीं अब इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, मिजोरम पुलिस की ओर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। असम के सीएम के साथ ही मिजोरम के 6 अन्य अधिकारियों पर भी मामला दर्ज कर किया गया है।

Advt.

असम के सीएम ने दिया ये बयान
दूसरी ओर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा (Mizoram CM Zoramthanga) ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को उनका भाई की तरह बताया है। उन्होंने कहा कि वो इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे। बता दें 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प देखने को मिली थी। इस हिंसक झड़प में असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे तो कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दोनों राज्यों की पुलिस ने भेजे समन
इस मामले में असम पुलिस ने मिजोरम के 6 अधिकारियों को समन भेजा था। इन सभी को 2 अगस्त को ढोलाई पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है। असम पुलिस ने जिन लोगों को समन भेजा है उनमें मिजोरम पुलिस के डिप्टी कमिश्नर और एसपी रैंक के अधिकारी शामिल है ऐसे में इस कार्रवाई को बड़ा बताया जा रहा है।

Advt.

ट्विटर पर भीड़ें दोनों राज्यों के मुख्यमत्री
इस खूनी संघर्ष के अलावा सोशल मीडिया पर एक अलग बहस चल रही हैं और ये बहस दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच हो रही है। असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग हुई। हिमंता बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा एक-दूसरे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

इस बहस की शुरुआत हुई मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा के एक वीडियो पोस्ट से, जिसमें उन्होंने सीमा पर हो रहे उपद्रव की एक वीडियो शेयर की। साथ ही उन्होंने इस मामले में अमित शाह से दखल देने की अपील की थी। इसके बाद असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा भी मैदान में उतर आए। उन्होंने मिजोरम के सीएम से उनके लोगों के लाठी-डंडे पकड़ने, हमला करने की जांच करने को कहा। इसके बाद से दोनों के बीच तीखी बहस चलती रही।

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win