34.2 C
Noida
Wednesday, June 24, 2026

Download App

यूपी दहलाने की साजिश नाकाम, दो आतंकी गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क: यूपी पुलिस के एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉंन्फ्रेंस में बताया कि एटीएस की टीम ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पदार्फाश किया, जिनकी योजना 15 अगस्त के आसपास यूपी के कई इलाकों में विस्फोट करने की थी. उन्होंने इस कार्रवाई के लिए एटीएस की टीम को बधाई दी. एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि अलकायदा आतंकी संगठन द्वारा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद संगठन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इस संगठन का उद्देश्य विस्फोट करके दहशत फैलाना है. इस संगठन का हैंडलर अल जैदी है जो पाकिस्तान में रहता है. गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि उनके कई साथी वहां से फरार हो गये हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं.

एडीजी ने बताया कि इनके पास से काफी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है, इनकी योजना 15 अगस्त के दिन या उससे पहले भी यूपी के कई इलाकों में विस्फोट करने की है. गिरफ्तार आतंकियों में से एक की उम्र 32 साल और एक की उम्र 50 साल के आसपास है. एक आतंकी का नाम मशीरुद्दीन और दूसरे का नाम मिनहाज अहमद है. ये दोनों अलकायदा के स्लीपर सेल से जुड़े थे और टेलीग्राम एप के जरिये आपस में संपर्क करते थे. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यूपी एटीएस ने यह दबिश दी और उन्हें बड़ी सफलता मिली. एडीजी ने बताया कि इनके कई साथी कानपुर में भी रहते हैं. एडीजी ने बताया कि दोनों आतंकियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जायेगी.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अलकायदा के दो आतंकियों को आज सुबह दिये गये दबिश के बाद गिरफ्तार किया गया था. इन आतंकियों से यूपी एटीएस की पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि एटीएस ने दुबग्गा चौराहे के पास स्थित तीन घरों में छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया है और कई संदिग्ध चीजें बरामद की हैं. एटीएस को यहां से कुकर बम और कई लाइव टाइम बम भी मिले हैं. इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एटीएस के अलावा कमांडो भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इन आतंकियों से पूछताछ में यह बात सामने आयी कि देश में धमाके की साजिश कर रहे थे और उनका आका पाकिस्तान में मौजूद है. लखनऊ में इन दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

यूपी एटीएस ने काकोरी के दुबग्गा इलाके में एक घर से संदिग्ध सामग्री बरामद किया है. संदिग्ध सामग्री को डिफ्यूज करने के लिए विशेष दस्ता यहां पहुंचा था. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें एटीएस की टीम अपने साथ ले गयी और उनसे पूछताछ की जा रही है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win