32.3 C
Noida
Friday, July 10, 2026

Download App

भाजपा गुंडागर्दी वाली सबसे बड़ी पार्टी: अखिलेश यादव

न्यूज़ डेस्क: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा गुंडागर्दी वाली सबसे बड़ी पार्टी है और पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने के बाद लड्डू खा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी नहीं हो सकते। अखिलेश ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम प्रधान समाजवादी पार्टी के ही चुने गए थे लेकिन भाजपा ने जिस तरह से जनादेश का अपमान करते हुए प्रशासन की मदद से गुंडागर्दी करके जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव जीते उसकी लोकतंत्र में कहीं और मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा, भाजपा से बड़ी गुंडागर्दी वाली पार्टी कोई और हो नहीं सकती। प्रशासन का साथ लेकर गुंडागर्दी करके भाजपा ने एक नई परिचय की है। इटावा के एसपी (सिटी) मोबाइल पर बात करते हुए खुद कह रहे हैं कि भाजपा के जिला अध्यक्ष, विधायक और कार्यकर्ता बम और पथराव करके कानून व्यवस्था खराब कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर लड्डू खाए जा रहे हैं। खुशी मनाई जा रही है। यह योगी नहीं हो सकते। मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं, यह योगी नहीं हैं। अगर कोई योगी होता तो जनता को दुख नहीं देता। गोरखपुर में पंचायत चुनाव में प्रशासन पर भाजपा प्रत्याशियों की मदद करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा मुख्यमंत्री जी गुंडागर्दी का प्रयोग पहले अपने यहां करते हैं और फिर उसे उत्तर प्रदेश में हर जगह लागू कर देते हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ लोकतंत्र में इतनी गुंडागर्दी की कोई कल्पना नहीं कर सकता था। प्रशासन ने गुंडागर्दी का इंतजाम किया। हमारी बहनों के साथ क्या दुर्व्यवहार हुआ, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था। जो लोग समाज को अच्छे रास्ते पर ले जाने का सपना दिखा रहे थे, उन्होंने सिर्फ चुनाव जीतने के लिए बहनों के साथ कैसा बर्ताव किया।’’

अखिलेश ने किसानों की हालत का जिक्र करते हुए कहा क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव के भाजपा के संकल्प पत्र में योगी जी की तस्वीर नहीं थी इसलिए उन्होंने इसे कूड़ेदान में फेंक दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा यह बताए कि आखिर उसने अपने वादे को निभाने के लिए कौन सा रोड मैप तैयार किया था। अखिलेश ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी से गठबंधन की संभावना संबंधी सवाल पर कोई सीधा जवाब न देते हुए कहा कि सपा की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा दलों को अपने साथ ले ले। उनकी पार्टी सभी छोटे दलों को साथ लेने का प्रयास करेगी। इस मौके पर आगरा के एत्मादपुर से बसपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा से बसपा के प्रत्याशी कुंवर चंद्र अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। अखिलेश ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win