33.6 C
Noida
Monday, July 27, 2026

Download App

पीक पर कोरोना, कब मिलेगी इससे राहत?…जान लें एक्सपर्ट का इस पर जवाब

न्यूज़ डेस्क: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचाया हुआ है। अब से कुछ महीने पहले तक ऐसा लग रहा था कि देश जल्द ही इस महामारी से छुटकारा पा लेगा, लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस ने यू टर्न लिया और पहले से भी ज्यादा खतरनाक रूप में लौटकर आया। अब इस महामारी के चलते देश में हालात दिन पर दिन बिगड़ते ही चले जा रहे हैं। रोजाना कोरोना के मामले नए रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर कोरोना की ये दूसरी लहर पर कब और कैसे काबू पाया जाएगा? इसको लेकर कोरोना वायरस पर लगातार नजर रख रहे कुछ एक्सपर्ट्स ने जरूरी जानकारी साझा की है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने एक तरफ अगले चार हफ्तों को काफी अहम बताया है। तो वहीं IIT कानपुर टीम ने गणितीय मॉडल के आधार पर ये कहा कि कोरोना की देश में लहर 20 से 25 अप्रैल तक पीक पर होगी।

‘पीक पर होगी कोरोना लहर’

Advt.

IIT कानपुर के सदस्य मनिंद्र अग्रवाल कोरोना की इस लहर की पीक पर बात करते हुए कहा कि हमारी पीक वैल्यू डेली 2 लाख नए संक्रमण केस की थीं और ये 15 अप्रैल को ही आ गई। हमने ऐसी उम्मीद जताई थी ये आंकड़ा 20 से 25 अप्रैल के बीच सामने आएगा, लेकिन ऐसा इससे पहले ही हो गया। ऐसे में पीक वैल्यू बदल रही है। ऐसी संभावनाएं है कि 20 से 25 अप्रैल के बीच कोरोना अपनी पीक पर होगा।

कब सुधरेंगे हालात?
कोरोना की इस लहर से देश को राहत कब मिलेगी? इस सवाल के जवाब पर अग्रवाल ने कहा कि 25 अप्रैल के बाद देश में कोरोना के एक्टिव केस कम होने की उम्मीद है। मई के अंत तक हालात बेहतर होंगे। प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि सभी राज्यों में एक सामान्यं स्थिति ही दिखाई देगी। जहां कोरोना केस सबसे अधिक है, वहां भी मई अंत तक हालात सामान्य होने लगेंगे।

‘मौतों का आंकड़ा कम’
इसके अलावा उन्होनें ये भी कहा कि ये जो लहर देश में कोरोना की आई है, वो पिछली से काफी अलग है। इस बार डेली दर्ज होने वाली मौतें संक्रमण की दर के मुकाबले कम है, जिससे थोड़ी राहत मिली। पिछली बार जब देश में एक लाख के करीब केस आए थे, तब इससे होने वाली मौत का आंकड़ा एक हजार पार था। अब जब दो लाख तक नए केस आ रहे है, तो भी संक्रमण से मौतें एक हजार के करीब ही हैं। IIT कानपुर के प्रोफेसर ने आगे कहा कि फरवरी में जब ऐसा लगा कि संक्रमण खत्म हो गया और देश में वैक्सीन भी आ गई, तो सब बाहर आने लगे, जिसके चलते संक्रमण तेजी से बढ़ा। वहीं लॉकडाउन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी हैं, इसलिए लॉकडाउन का अब उतना फायदा नहीं होने वाला, जितना पहली वाली लहर के दौरान हुआ था। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना से बचने का तरीका है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win