30 C
Noida
Friday, July 10, 2026

Download App

दिल्ली विश्व स्तर पर सबसे प्रदूषित राजधानी : रिपोर्ट

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली को वैश्विक स्तर (global scale) पर सबसे अधिक प्रदूषित राजधानी बताया गया है. मंगलवार को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी दिल्ली है. स्विस संगठन आईक्यू एयर द्वारा तैयार और मंगलवार को जारी वल्र्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2020 (World Air Quality Report 2020) में बताया गया है कि दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में बांग्लादेश, चीन, भारत और पाकिस्तान से 49 शहर आते हैं. देशों की रैंकिंग में बांग्लादेश की स्थिति सबसे खराब बताई गई है. इसके बाद पाकिस्तान और भारत की हवा की गुणवत्ता सबसे खराब बताई गई है. वल्र्ड कैपिटल सिटी रैंकिंग (World capital city ranking) में दिल्ली सबसे ऊपर है और उसके बाद ढाका और उलानबटार का नंबर आता है.

Advt.

उल्लेखनीय रूप से भारत के कई शहरों में प्रदूषण के मामले में समग्र सुधार दर्ज किया गया है, जिसमें 2019 की तुलना में 63 प्रतिशत प्रत्यक्ष सुधार देखा गया है. इसमें कहा गया है कि यह प्रगति केवल जनवरी 2019 में पेश किए गए भारत के प्रमुख राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के लिए मामूली बदलाव ही है, जो 2017 बेसलाइन से 2024 तक 122 चयनित शहरों में 20-30 प्रतिशत के बीच पीएम 2.5 की कटौती का लक्ष्य रखता है. रिपोर्ट के अनुसार, 2019 और 2020 के दौरान व्यापक वायु गुणवत्ता में सुधार के बावजूद, भारत में वायु प्रदूषण अभी भी खतरनाक रूप से अधिक है.

Advt.

दुनिया के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 भारत में हैं. भारत के वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में परिवहन, खाना पकाने के लिए बायोमास जलाना, बिजली उत्पादन, उद्योग, निर्माण, अपशिष्ट जलाना और समय समय पर पराली जलाना आदि शामिल है. यह अनुमान लगाया गया है कि दिल्ली के वायु प्रदूषण का 20 से 40 प्रतिशत हिस्सा सीजन में पंजाब के खेतों में पराली जलाने की वजह से होता है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win