34.3 C
Noida
Friday, July 10, 2026

Download App

माधवराव भोजपुरी सिनेमा का नया खलनायक, कर रहे हैं धमाकेदार एंट्री

भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने आ रहे हैं नवोदित दमदार खलनायक माधव राय। जी हां, उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के मूल निवासी माधव राय का बचपन से ही अभिनय के प्रति बेहद लगाव रहा है, किंतु घरवालों की शर्त थी पहले अपने आप को स्थापित कर लो, पढ़ाई लिखाई पूरी कर लो, फिर फिल्म में काम करो। यह बात उन्होंने एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और अपनी पढ़ाई पूरी कर घर परिवार को सेटल कर और अपनी सारी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए अब बतौर खलनायक भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय हो गए हैं। गौरतलब है कि खल अभिनेता माधव राय ने हाल ही में बैक टू बैक कई भोजपुरी फिल्मों को बतौर खलनायक साइन किया है। कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है तो कुछ के डेट आने बाकी हैं। कोरोना कॉल के अनलॉक की प्रक्रिया में जहां भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है, वहीं माधवराव भी खल अभिनेता के रूप में शूटिंग करते नजर आने लगे हैं। इन दिनों वे भोजपुरी फिल्म रूप मेरे प्यार का  बतौर खलनायक शूटिंग कर रहे हैं। रेड आई मूवी क्रिएशन बैनर के तले निर्मित की जा रही इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जोर शोर से की जा रही है। फिल्म निर्देशक दिलीप जान के निर्देशन में बन रही स्वस्थ मनोरंजनपूर्ण व संपूर्ण पारिवारिक यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। ताकि पूरे परिवार के लोग एक साथ बैठकर यह फिल्म देख सकें। फिल्म निर्माता गिरीश्वर दूबे द्वारा निर्मित की जा रही यह फिल्म बड़े पैमाने पर काफी महंगे बजट के साथ बनाई जा रही है। सह निर्मात्री दीपिका दूबे हैं। कथा पटकथा व संवाद संजय महतो ने लिखा है। संगीतकार कृष्णा बेदर्दी व अनुज तिवारी हैं। टेक्निशियन डीओपी जोगिंदर सिंह हुंदल पाजी हैं।  एचओपी अमित कश्यप तोताराम, अखिलेश जायसवाल निखिल हैं। केन्द्रीय भूमिका में यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे, मणि भट्टाचार्य और आकांक्षा दूबे हैं। खलनायक की भूमिका में माधव राय के साथ अयाज खान और हीरालाल यादव नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर माधव राय काफी उत्साहित हैं। उनका लुक व किरदार काफी अलग है, जोकि दर्शकों को दिल पर अमिट छाप छोड़ने वाला है।

माधवराव

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win