न्यूज़ डेस्क – मुख्य मंत्री के गृह जनपद गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र में राप्ती व सरयू नदी का कहर जारी है। बाढ़ का दायरा तीन दर्जन से अधिक गांवों तक बढ़ गया है। बीते पांच दिनों से बाढ़ झेल रहे ग्रामीणों की हालत खराब होती जा रही है। प्रशासन की अगुआई में कुल तीन दर्जन नावों को लगाए गए है। जिससे ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर बाहर निकलने में सुविधा मिल रही है | वहीं पांच दिन से बाढ़ में घिरे ग्रामीण राहत सामग्री का इंतजार कर रहे हैं।
ताजा खबर





