34.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद LG सक्सेना ने दी AAP नेताओं पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के ‘झूठे और मानहानिकारक’’ आरोप लगाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों आतिशी, सौरभ भारद्वाज व दुर्गेश पाठक तथा डीडीसी उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उपराज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई मामले की जांच कर रही है और एजेंसी पहले ही केवीआईसी के दो आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मामला राउज एवेन्यू कोर्ट, नयी दिल्ली में लंबित है।

‘आप’ के सूत्रों ने कहा कि पार्टी केवल यह मांग कर रही है कि कथित ‘घोटाले’’ में सक्सेना की भूमिका की पूरी तरह से जांच की जाए और उस अवधि तक उन्हें दिल्ली के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ‘आप’ के एक सूत्र ने कहा, ‘अगर वह कुछ छिपा नहीं रहे, तो फिर जांच का विरोध क्यों कर रहे है? सभी पर समान रूप से कानून लागू होना चाहिए।’’

‘आप’ के विधायक दुर्गेश पाठक ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में आरोप लगाया था कि सक्सेना ने 2016 में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष के रूप में अपने कर्मचारियों पर 1400 करोड़ रुपये के चलन से बाहर हो चुके नोट बदलवाने का दबाव डाला था। इसके बाद से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी उपराज्यपाल के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए है।

अधिकारियों ने कहा, दोहराया जाता है कि मामला सिर्फ 17.07 लाख रुपए का है, जबकि ‘आप’ इसे 1,400 करोड़ रुपए का बताकर दुष्प्रचार कर रही है। यह आरोप लगाने वालों की महज एक कल्पना है और उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।’’ उपराज्यपाल कार्यालय ने एक नोट में कहा, च्च्उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार के अत्यधिक मानहानिकारक और झूठे आरोप लगाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दुर्गेश पाठक और जैस्मीन शाह व अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।’’

‘आप’ विधायकों ने उपराज्यपाल के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को विधानसभा में हंगामा किया था जिसके कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। बाद में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत ‘आप’ के कई नेताओं ने विधानसभा के अंदर और बाहर यह आरोप दोहराया था।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win