पिपरौली (ज्वाला निगम): सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह बनाकर अपना ब्यवसाय कर सकती हैं। उपरोक्त बातें एसबीआई के वित्तीय सलाहकार अरविंद दीक्षित ने कही। वह ब्लॉक मुख्यालय पर एसबीआई पिपरौली द्वारा महिला समूहों को सामुदायिक क्रेडिट लिंकेज के द्वारा एक लाख का ऋण स्वीकृत करने के दौरान महिला समूहों को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान कुल 12 समूहों को सीसीएल के माध्यम से ऋण दिया गया।
एडीओ आइएसबी शरद श्रीवास्तव ने बताया कि सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद समूहों को एक से छह लाख तक ऋण बैंक द्वारा दिया जाता है। अभी तक पिपरौली ब्लॉक में 59 समूहों को यह राशि मिली है। बीएमएम अमित कुमार ने बताया कि महिला समूह की सदस्य स्वीकृत ऋण को आवश्यकतानुसार आपस मे लेकर अपना ब्यवसाय करती हैं।
इस दौरान पिपरौली एसबीआई शाखा प्रबंधक अजय सिंह, फील्ड ऑफिसर अरविन्द सिंह,चन्दन सिंह, कृष्ण कुमार, रूपम, प्रशांत कुमार के अलावा विभिन्न महिला समूह की बैंक सखी और महिलाएं उपस्थित रहीं।