27.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

मंकीपॉक्स के लक्षण वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे भेजे जाएंगे LNJP अस्पताल, अलर्ट पर केरल-तेलंगाना

न्यूज़ डेस्क: कोरोना वायरस के खौफ और परेशानी से दुनिया अभी तक उबर नहीं सकी है और इस बीच एक नए वायरस ने डरावनी दस्तक दे दी है. दुनिया के 75 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का संक्रमण सामने आ चुका है. अब भारत में भी मंकीपॉक्स के केस सामने आए हैं.

देश में अब तक मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं- तीन केरल से और एक दिल्ली से. हालिया मरीज दिल्ली का 34 वर्षीय एक व्यक्ति है जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है. बिना किसी विदेश यात्रा के मंकीपॉक्स संक्रमित पाया जाना चिंता का विषय है. मंकीपॉक्स संक्रमण का खतरा देखते हुए सरकार अलर्ट पर है.

मंकीपॉक्स को लेकर दिल्ली अलर्ट पर हैं. विदेशों से दिल्ली आने वाले ऐसे यात्री जिनमें मंकीपॉक्स संक्रमण के लक्षण हैं उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल भेजा जाएगा.

सूत्रों ने बताया कि तेज बुखार,कमर और पीठ में तथा जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण वाले यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डा से एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा. दिल्ली सरकार ने सोमवार को जिला अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को मंकीपॉक्स संक्रमण के प्रबंधन पर केंद्र के दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा.

केरल में सबसे अधिक 3 मामले

केरल में अब तक मंकीपॉक्स के तीन मामले सामने आए हैं, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को तेज बुखार या मंकीपॉक्स के अन्य लक्षणों की जांच के लिए हवाई अड्डों पर थर्मल स्कैनिंग से गुजरना होगा. इसके अलावा, सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर स्वास्थ्य डेस्क स्थापित किए गए हैं.

जॉर्ज ने कहा कि राज्य सरकार एक मंकीपॉक्स के प्रकोप से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने बताया, “हमारे पास सभी 14 जिलों में टीकाकरण की सुविधा है, हमने अपने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, विशेष रूप से त्वचा विशेषज्ञों को जागरूकता दी है. चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन सभी को सावधान रहना चाहिए और किसी भी लक्षण के मामले में जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना चाहिए.”

तेलंगाना में सतर्क हुई सरकार

तेलंगाना सरकार मंकीपॉक्स से निपटने से के लिए कमर कस रही है और उसने इसके मरीजों का इलाज करने के लिए हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल को नोडल अस्पताल बनाया है. स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win