न्यूज़ डेस्क: भारत ने कोविड-19 (Covid-19) की लड़ाई में नया मुकाम हासिल कर लिया है. भारत ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है. भारत ने यह मुकाम 18 महीने में हासिल किया है. चीन के बाद भारत दूसरा देश है, जिसने 200 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को अब तक कुल 1.06 करोड़ सतर्कता डोज लगाई गई है. 60 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को टीके की 2.81 करोड़ डोज दी जा चुकी है. 12 से 14 वर्ष के 3.79 करोड़ बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी है.
पिछले साल 16 जनवरी को पीएम मोदी ने देश में कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी. बता दें कि बीते शुक्रवार यानी 15 जुलाई से पूरे देश में 18 से 59 वर्ष के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने कि प्रक्रिया शुरू हुई है. मोदी सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 दिनों तक प्रीकॉशन डोज का यह महाअभियान चलाने का फैसला किया था.





