सहजनवा (ज्वाला निगम) : नौसढ़ में रविवार को बीज व्यापारी सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने कहा कि बीज व्यापारी अपने को अकेला न समझे। आपकी किसी भी समस्या में संगठन सदा आपके साथ खड़ा है। आपका विभाग के जिम्मेदारों या किसी प्रकार की समस्या के निदान के लिए संगठन मजबूती से आपके साथ रहेगा।
संगठन के मंत्री सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि आप सबसे संगठन की महत्ता है, इस लिए संगठन के मजबूती हेतु आप सभी का योगदान अहम है। हम मिलकर किसी भी समस्या से निपटने में सक्षम है।
उक्त बैठक में बीज व्यापार समिति के संरक्षक सूर्यप्रकाश मौर्य,राजन तिवारी,धर्मात्मा मद्धेशिया, धनंजय पाण्डेय, लक्ष्मण , बजरंगी,मुन्ना,आनंद मौर्य,अभिषेक,गोबरी,रामप्रसाद आदि सदस्य उपस्थित रहे।





