पिपरौली( ज्वाला निगम): वृक्ष हमारे पर्यावरण का संतुलन बनाने में कारगर साबित होते हैं। इसलिए हम सभी को इस पुण्य काम के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को वृक्षों की सुरक्षा और वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना होगा। अन्य स्कूलों में भी इस तरह का कार्यक्रम किया जाना चाहिए। ताकि बच्चों में पौधारोपण के प्रति लगाव को बढ़ाया जा सके। उपरोक्त बातें मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने कही। वे गुरुवार को आईजीएल द्वारा अंगीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ पौधरोपण कर रहे थे।
आईजीएल के बिजनेस हेड एस के शुक्ला ने बच्चों को जिम्मेदारी दिया कि जो पौधे जिस भी छात्र ने लगाया है, उसकी वह देखभाल खुद करे,26 जनवरी को जिस भो छात्र का पौधा सबसे अच्छा रहेगा उसे पुरस्कृत किया जायेगा। आईजीएल ने पौधारोपण अभियान के अवसर पर विद्यालय में 200 पौधों का रोपण कराया।
कार्यक्रम में विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं मेधावी छात्रों को शील्ड प्रदान किया गया।
इस दौरान डाक्टर सुनील मिश्रा, आत्मानंद सिंह, इंस्पेक्टर गीडा राहुल कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अब्दुल ख़ालिक़, ग्राम सचिव नीरज यादव, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






