पिपरौली (ज्वाला निगम): गीडा थाना मुख्यालय पर आज मुहर्रम,नाग पंचमी के मद्देनजर एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता गीडा एसएचओ राहुल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी समुदाय के लोग शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाएं, अराजकता या उपद्रव की स्थिति में तुरंत थाने पर फोन करें। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को अपना नंबर भी दिया।
आगे उन्होंने कहा कि किसी भी किस्म की अराजकता व उपद्रव बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।सामाजिक सद्भाव के साथ त्यौहार मनाया जाए। इस अवसर पर एस आई जितेंद्र कुमार निर्मल,चौकी इंचार्ज पिपरौली बैजनाथ बिंद, ग्राम प्रधान अब्दुल ख़ालिक़, उपेन्द्र गौड़, मनीष पाण्डेय, गंगा पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, मुरारी मौर्य, गोविन्द कुमार, चंद्रकुमार, मान सिंह, मोनू शर्मा, मोनू कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे।





